बिहार

पारस एचएमआरआई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

फुलवारीशरीफ, अजीत। पारस एचएमआरआई, पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। योग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल के अधिकारी, चिकित्सक और कर्मचारी हॉस्पिटल परिसर में मौजूद रहे। योगाचार्य प्रभात कुमार के नेतृत्व में सभी ने सामूहिक योग किया। लगभग एक घंटे तक योग और ध्यान का सत्र चला। योग सत्र के बाद योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया और सभी से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई।
खास बात यह रही कि योगशाला में शामिल कई प्रतिभागियों ने पहले से ही नियमित योग करने की बात कही.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में योग मुस्कान ला सकता है। साथ ही यह शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। योगाभ्यास में विभिन्न विभागों के डॉक्टर और कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल हुए। गौरतलब है कि योगाचार्य प्रभात कुमार केवल 20 वर्ष की उम्र में राज्य योगासन खेल स्पर्धा में छह बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वहीं वे चार बार राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुके हैं। इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

Related posts

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

जनता दरबार में एसपी अपराजित लोहान ने सुनीं 14 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: