बिहार

कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

फुलवारीशरीफ, अजीत। कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी तथा ट्रस्ट द्वारा संचालित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर, अनिसाबाद की प्राचार्या अंकिता कुमारी ने महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार और समाज में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं और अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अपने विचार साझा किए।

Advertisements
Ad 1

अपने संबोधन में ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है. आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। वहीं कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर की प्राचार्या अंकिता कुमारी ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है. उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को आत्मविश्वास मजबूत करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, प्रेरणादायक विचारों का आदान-प्रदान और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण बन गया। अंत में ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम महिला सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: