बिहार

नितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालने के बाद देशभर में बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसी कड़ी में भारत के चर्चित इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नितिन नबीन की नए पद पर नियुक्ति की खुशी में 3 घंटों के कठिन परिश्रम के बाद केवल 3 सेमी लंबे पीपल के हरे पत्तों पर उनकी शानदार तस्वीर बनाकर बेहद ही रचनात्मक अंदाज में बधाई पेश की है। इस अनोखे कला रूप ने सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरी हैं और मधुरेंद्र के इस समर्पण को राजनीतिक और कला प्रेमियों ने खूब सराहा है।

Advertisements
Ad 1

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत से मात्र 3 सेंटीमीटर आकार के पीपल के पत्ते पर यह कलाकृति तैयार की है। यह बारीक और दुर्लभ कला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मधुरेंद्र कुमार की यह अनूठी कलाकृति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनकी कला की जमकर सराहना कर रहे हैं। कला के माध्यम से दी गई यह बधाई स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: