बिहार

भारत ने कनाडा और चीन को दिया मुंहतोड़ जवाब : नंदकिशोर

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारत ने चीन और कनाडा की करतूतों पर मुंहतोड़ जवाब देकर पूरी दुनिया को बता दिया किसी में इतनी हिम्मत नहीं जो उसे आंख दिखाये ।

श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत दोस्ती निभाना भी जानता है और दुश्मनों को सबक सिखाना भी । भारत के मुंहतोड़ जवाब से चीन और कनाडा की हेकड़ी गुम हो गयी है। श्री यादव ने कहा कि खालिस्तानो आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत के खिलाफ बयानबाजी कर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो खुद फंस गये हैं। हर तरफ टूडो की आलोचना हो रही है। वहीं, जस्टिन ट्रूडो के इस आरोप पर भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए वीजा पर रोक लगा दी है।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि वे दिन लद गये, जब भारत को दूसरे देश धौंस दिखाते थे। भारत ने चीन को भी जसे को तैसा का पाठ पढ़ाया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को चीन ने एंट्री नहीं दी, जिसके बाद मोदी सरकार ने उसे करारा जवाब दिया। खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर न अपना चीन दौरा ही रद्द कर बता दिया है कि भारत किसी भी देश को उसी की भाषा में जवाब देना जानता है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: