बिहार

महाविद्यालय में पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय , पटना के द्वारा खेल कूद कैलेंडर 2023-2024 का अक्षरत पालन करते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय, पटना सिटी में पावरलिफ्टिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के खेलकूद विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के यशस्वी प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र ने किया। प्रभारी प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और महाविद्यालय में खेलकूद संबंधी जागरूकता के लिए खेलकूद प्रभारी डॉ सुनील कुमार की सराहना की ।

प्रभारी प्राचार्य ने प्रतियोगिता को एक माध्यम और संदेश दोनों ही रूपों में एक जरूरी गतिविधि बताया माध्यम के रूप में जहां सभी छात्राओं के शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय होने के अवसर मिलते हैं वही संदेश के रूप में यह बात सब तक पहुंचती है कि बिना शारीरिक व मानसिक रूप से सक्रिय हुए व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह सकता। प्रभारी प्राचार्य ने भारोतोलन के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्र एवं छात्राओं की गर्म जोशी से भरी उपस्थिति को सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बल बुद्धि विद्या के देवता हनुमान जी की प्रतिमा के समझ दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रभारी प्राचार्य महोदय ने झंडोतोलन और खेलकूद अभियान की जागरूकता को व्यक्त करते हुए गुब्बारे छोड़े।

Advertisements
Ad 1

इस प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 13 महाविद्यालय के प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खेलकूद प्रभारी डॉ सुनील कुमार ने सभी प्रतिभागियों से अपील की वे मैत्रीपूर्ण व्यवहार के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से गरिमा में बनाए रखने के लिए उन्होंने आदरणीय प्रभारी प्राचार्य, उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

भारतोलन का कार्यक्रम 17 एवं 18 अक्टूबर 2 दिन चलेगा और विजेता की घोषणा 18 अक्टूबर को की जाएगी ।आज के इस कार्यक्रम में डॉ फजल अहमद, डॉ करुणा राय, डॉ पुष्पा सिन्हा,डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ‌विजय नारायण सिंह, डॉ विकास कुमार, डॉ रेशम सिन्हा, डॉ सुशील कुमार,डॉ अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ अरुण कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे। खेलकूद विभाग के सहयोग कर्मी राजेश्वर प्रसाद की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम का सफल संचालन परीक्षा नियंत्रक प्रो अरुण कुमार ने किया। छात्रा प्रीति, जूली, प्रियंका, कुसुम तथा छात्र देवांशु कुमार, प्रेम कुमार, सतीश कुमार, और एन.सी.सी के कैडेट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम सहयोग किया।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: