बिहार

माता की चौकी और डांडिया में महिलाओं ने मां दुर्गे की भक्ति गीत संगीत से की स्तुति

फुलवारी शरीफ, अजीत। माता की चौकी व डांडिया महिला मंडल साकेत बिहार मित्र मंडल कॉलोनी के तत्वाधान में मां दुर्गे की स्तुति भव्य रूप से भक्ति गीत संगीत व नृत्य के जरिए की गई. इस दौरान डांडिया खेलकर महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया.इसकी समाप्ति के बाद मां दुर्गा को लगाए गए भोग का प्रसाद वितरण भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने मित्र मंडल कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और माता की भक्ति गीत संगीत पर थिरकती रही.

Advertisements
Ad 1

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, ओ शेरावाली मां सबके दुख हरने वाली मां…और ऐसे ही कई कर्णप्रिय मां दुर्गा के को समर्पित भक्ति गीत संगीत पर खूब जमकर महिलाओं ने डांडिया खेला वह मां दुर्गे की आराधना में लीन रहे.महिलाओं ने कहा कि डांडिया नाइट का भव्य आयोजन समाज में लोगों के बीच भाईचारे का संदेश देती हैं. जब शहर में इतने लोग एक साथ मिलकर गरबा खेलते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानों एक परिवार एक साथ एक मंच पर थिरक रहा हो.

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

error: