बिहार

भंगही में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेजल निशचय योजना नल जल की टंकी बना शोभा की बस्तु कई बर्षों से बंद

नरपतगंज, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- सात में बिहार सरकर के महत्वकांशी योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत करोड़ों की लागत से नलजल टंकी का निर्माण मोहम्मद सफी अहमद के जमीन में किया गया है। जो कई वर्षों से खराब और बंद पड़ा हुआ है। जिससे वार्ड वासियों को शुद्ध पेजल नसीब नहीं हो रहा है। खासकर यह इलाका बाढ़ प्रभावित है। चापाकल से आयरन युक्त जल मिलता है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों का व्यक्तिगत सेहद काफी खराब देखने के लिए मिल रहा है। शुक्रवर को स्थानीय वार्ड-वासी ने टंकी के समीप ईकट्ठा होकर विभाग के प्रति नाराजागी जताते हुऎ कहा करोड़ों की लागत से बिहार सरकर के द्वारा लगाए गए नलजल की टंकी केवल शोभा की वास्तु बनकर रह गया है। इससे वार्ड वासियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

सुनिए वार्ड वासियों का दर्द :


मोहम्मद सफी अहमद ने कहा जब से टंकी का निर्माण हुआ है तब से अभी तक यह टंकी सुचारू रूप से नहीं चला है।हमेशा खराब रहता है।उन्होंने कहा यहाँ तक कि चार बर्ष का मानदेय ऑपरेटर को भी नहीं दिया गया है। इस टंकी को कोई देखने वाला विभागीय अधिकारी नहीं है। इस वार्ड के लोग अक्सर दूषित पानी पीने से बीमार रहते हैं। मोहम्मद हकीम ने कहा विभाग और सरकार से कहना चाहते हैं कि टंकी की जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए अभिलंब चालू करवाया जाय ताकि हमलोगों को शुद्ध पेजल मिल सके। मौके पर मोहम्मद सदीक, मोहम्मद आसीन, मनाफ़,अमरुल, जसीम आदि लोग मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

पी एच डी जेई रितेश कुमार :


जेई रितेश कुमार ने कहा हमारा नरपतगंज में योगदन किए हुऎ छ: माह हुआ है। आपके द्वारा जानकारी मिला है जांच करवाते हैं जो भी खराबी होगी मरम्मत जल्द किया जाएगा।

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: