क्राइमझारखण्ड

अवैध खनन, पुलिस ने 4 ट्रैक्टर कोयला किया जब्त

धनबाद: जिले के कतरास थाना अंतगर्त मालकेरा लालधौड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला कारोबार को लेकर छापेमारी किया. कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल के नेतृत्व में छापेमारी किया गया. छापेमारी में चार ट्रेक्टर अवैध कोयला मौके से बरामद किया गया. बरामद कोयला लगभग 8 टन बताया जा रहा है. वही अवैध कोयला कारोबारी भाग निकले. छापेमारी से अवैध कोयला कारोबार करने वालो में हड़कम्प है।थाना प्रभारी ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार चल रहा है. चैतूडीह कोलयरी से कोयला निकाल कर एक जगह जमा किया जाता है. साइकिल मोटरसाइकिल से भट्टो में पहुचाया जाता है. जिसके बाद यह कार्रवाई किया गया है।बीसीसीएल के अधिकारियों द्वारा अवैध माइनिंग को रोकने में मदद नहीं किया जाता है।कई बार अवैध कोयला माइनिंग को रोकने व लगाम लगाने को लेकर थाने बुलाया गया लेकिन कभी भी इसे लेकर गम्भीरता नहीं दिखाया गया है।इसके पूर्व भी छापेमारी किया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

नाश्ता दुकान में हुई चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार!

हत्या मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: