बिहार

पटना के आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा, बिना पढ़ाई के परीक्षा लेने पर छात्रों का बवाल

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का जबरदस्त हंगामा. बिना पढ़ाई के परीक्षा लेने पर छात्रों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर किया हंगामा. वहीं इस हंगामे को देखते हुए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र का हाथ टूट गया जबकि दर्जनों छात्रों के घायल होने की सूचना है. गौरतलब है कि पहले सेमेस्ट की परीक्षा लंबित है. छात्र कई दिनों से प्रमोट करने की मांग कर रहे थे. छात्रों की मांग थी कि जिस प्रकार चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जा चुका है, उसकी प्रकार पहले सेमेस्टर के छात्रों को भी प्रमोट किया जाए. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलते देख भारी संख्या में छात्र मंगलवार को विवि परिसर के पास जुटे और प्रशासनिक भवन का घेराव कर हंगामा किया. छात्रों ने आरोप लगाया है कि बिना पढ़ाई के परीक्षा ली जा रही है. हंगामे के बाद छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: