बिहार

गांधीनगर मोहल्ले में भारी मात्रा में नकली कीटनाशक पाउडर बरामद

किशनगंज, न्यूज क्राइम 24। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता, सीओ समीर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती के मौजूदगी में मुख्यालय स्थित गांधीनगर मोहल्ला में राजेश साह के घर में गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकली कीटनाशक छिड़काव पाउडर बरामद किया गया। साथ ही घर के मालिक राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

घर के मालिक ने बताया कि कोई अनजान व्यक्ति मेरे घर पर आया और या पाउडर हम लोगों को दिया साथ ही पाउडर को पैक करने के लिए पैकेट भी दिया हम लोग पाउडर पैक करके उस व्यक्ति को देते थे और उस व्यक्ति बदले में हजार रुपए देकर चला जाता था इसके अलावा हम लोग कुछ नहीं जानते हैं। वही मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा जांच करने का आदेश दिया गया था। इसी कड़ी में एक टीम बनाकर गांधीनगर मोहल्ले में जांच किया गया। जांच के दौरान भारी मात्रा में नकली कीटनाशक पाउडर बरामद किया गया। सभी नकली पाउडर को जप्त कर लिया गया है। अभी पूछताछ जारी है तथा इस धंधे में जो लोग भी शामिल हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील

error: