बिहार

होली विजन इंटरनेशनल स्कूल पटना सिटी अंतिम आठ में

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में चल रहे इन्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार का दिन रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। अनऐडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (अपसा) के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में होली विजन इंटरनेशनल स्कूल, खाजेकलां ने होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल, लहसुना मसौढ़ी को 10 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले मुकाबले में होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया। होली विजन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में कुल 94 रन बनाए। टीम के टॉप स्कोरर निशांत कुमार रहे, जिन्होंने 21 रनों की शानदार पारी खेली। आयुष, मनीष, सुभाष और आदित्य ने भी अच्छी पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisements
Ad 1

लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली फेथ इंटरनेशनल स्कूल की टीम 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 84 रन ही बना पाई। दूसरे मुकाबले में, दक्ष इंटरनेशनल स्कूल, पत्रकार नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टर्निंग पॉइंट स्कूल, गर्दनीबाग को 25 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दिन के शानदार प्रदर्शन के लिए होली विजन इंटरनेशनल स्कूल के निशांत कुमार और दक्ष इंटरनेशनल स्कूल के मोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: