बिहार

होला मोहल्ला का समागम मनाया

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जी के अधीनस्थ शहररामपुर ( नौबतपुर) में स्थित गुरुद्वारा साहिब जी में प्रबंधक कमेटी एवं संगतो के सहयोग से होला मोहल्ला का समागम मनाया गया।

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जी प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरूविंदर सिंह जी ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक गुरू महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख़्त पटना साहिब जी के द्वारा हो रहे समागम में रागी जत्थों के द्वारा कीर्तन एवं कथावाचक द्वारा गुरमत ज्ञान का प्रचार किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय संगतों ने समागम में शिरकत किया। प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरूविंदर सिंह ने कहा की बहुत जल्द आने वाले समय में कई स्थानों पर समागम कराये जायेगें जिससे गुरूमुखी का प्रचार प्रसार तेज़ी होगा।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: