बिहार

बिहार थाना के गेट पर पति पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा

नालंदा, राकेश। नालंदा बिहार शरीफ में बीच सड़क पर पति पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां पति को दूसरी महिला के साथ बाज़ार में देखकर पहली पत्नी भड़क गई. जब महिला के बारे में पूछा तो बताया कि वह दूसरी शादी कर चुका है. जिसपर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हुई और फिर पहली पत्नी ने पति को बीच सड़क पर दौड़ाकर पिटना शुरू किया. जिससे वहां मौजूद परीक्षार्थी के परिजन तमाशबीन बने रहे वहीं किसी से इस हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर कर दिया. जिसमें एक महिला व्यक्ति को बीच सड़क पर चप्पल से खदेड़ कर पीट रही है.

मामला बिहार थाना के दरवाज़े पर का है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों को महिला थाना सुनवाई के लिए बुलाया गया था उसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को अलग किया और थाना ले आई. पहली पत्नी पिंकी देवी का आरोप है 20 साल पहले शादी हुई थी जिससे 4 बच्चा है अब बच्ची शादी के लायक हो गई है. और कुछ वक्त से अलग रह रहा था. बिना तलाक़ दिए दूसरी शादी दूसरी लड़की से शादी कर लिया.

जब इससे खर्च की मांग करने लगे तो आनाकानी करने लगा. युवक प्रदेश में रहकर निजी कंपनी में मजदूरी करता था. वहीं, आरोपी पति का कहना है कि पहली पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था जब वह इसका विरोध करते थे तो परिवार के लोगों से मारपीट किया जाता था. और 6 महीना पहले उसी के साथ पत्नी भाग गई थी. उसका इंतज़ार किए जब वह नहीं आई तो दूसरी शादी किया हूं. फिल्हाल यह मामला इलाक़े में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं, पुलिस दोनों को थाना में लाकर मामला सुलझाने की कोशिश में जुट गई है.

Related posts

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने टास-1 गतिविधि का किया निरिक्षण

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

error: