बिहार

विशेष आर्थिक पैकेज जारी कर किसानों की मदद करे, बिहार सरकार : आप

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने कहा है कि लॉकडाऊन में सबसे ज्‍यादा नुकसान बिहार के किसान वर्ग का हुआ है इसलिए राज्य सरकार से मांग है कि वह किसानों को विशेष आर्थिक पैकेज जारी कर किसान की मदद को आगे आए.

बबलू ने बताया कि शहरों में सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन किसानों के खेत में उनका रेट माटी के मोल है। तरोई, लौकी, खीरा, तरबूज, लालमी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। ये लगातार दूसरा साल है जब सब्जियां और फल की कमाई और मांग वाले सीजन में बिहार लॉकडाउन का सामना कर रहा है. बबलू ने बताया कि आलू और धान की फसल में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले नालंदा के कतरीसराय प्रखंड के किसान नीतीश कुमार ने बातचीत में कहा कि महंगा बीज खरीदकर आलू की खेती की थी। लेकिन आलू भी औने पौने दाम में बिका। आलू में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लालमी तरबूज की खेती किया लेकिन लॉकडाउन के कारण खरीदार नही मिल रहा है। तरबूज, तीन रुपये किलो बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में पूंजी निकालना मुश्किल हो गया है. पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण तरबूज, लालमी की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

Related posts

बाइक चोरी मामले में पांच आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, एक महिला गिरफ्तार!

फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 920 बोतल नेपाली शराब बरामद; एक गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

error: