बिहार

स्वास्थ्य केंद्र मुरबल्ला भगवान भरोसे

अररिया(रंजीत ठाकुर): सरकार के द्वारा जहां स्वास्थ्य सेवा पर लाखों करोड़ों खर्च किया जाता हैं, वहीं स्वच्छता पर भी राज्य सरकार केंद्र सरकार के द्वारा करोड़ों खर्च किए जाते हैं, ताकि लोग स्वस्थ्य रहे, लेकिन अररिया जिले में कुछ ऐसे पदाधिकारी एवं विभाग हैं जो केवल खानापूर्ति कर कागजों पर सारे कारनामे दिखाते रहते हैं। समाचार संकलन के दौरान संवाददाता के द्वारा जिला अंतर्गत मुरबल्ला पंचायत वार्ड संख्या 02 स्थित स्वास्थ्य केंद्र जब पहुंचा तो देखा कि भवन पर केंद का नाम नहीं लिखा था,आगे बढ़ा तो साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर देखने को मिला। केंद्र में तीन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे,जिसमें सीएचओ वंदना कुमारी, एएनएम सुनीता कुमारी एवं अनिता कुमारी, आये महिला मरीज को देख रही थी। तत्पश्चात रूम में प्रवेश किया तो देखा कि चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय में गंदगी भरा हुआ है। चारों तरफ से बदबू दे रहा था।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत केंद्र में कार्यरत सी एच ओ वंदना कुमारी से जब पूछा गया तो उन्होंने बतायी कि मुझे इस स्वास्थ्य केंद्र में आया मात्र 3 दिन हुआ है, यहां सफाई कर्मी कार्यरत नहीं है, जिससे सफाई करवाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं एएनएम सुनीता कुमारी एवं अनिता कुमारी ने बताई की स्वास्थ्य केंद्र का संचालन 1 जून को हुआ है तब से लेकर आज तक 7 महिलाओं का डिलीवरी कराया गया है, सफाई कर्मी नहीं रहने के कारण हम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोग मैनेजर शाइजम्मा साहब को इसकी सूचना कई बार दिए हैं, लेकिन अब तक सफाई कर्मी व्यवस्था नहीं होने से सफाई नहीं हो पा रहा है। इस बाबत मैनेजर साहब ने बताया कि सफाई कर्मी एवं रंग रोगन लिखाई के लिए अभी विभाग में राशि उपलब्ध नहीं है राशि उपलब्ध होता है तो सभी काम करवा देंगे। ज्ञात हो कि जब स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्र ही बीमार हो तो मरीजों का स्वास्थ्य कैसे ठीक हो पाएगा, सिर्फ विभाग के द्वारा केवल खानापूर्ति किया जा रहा है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: