बिहार

प्राइवेट नौकर को पीटने के आरोप में हाथीदह थाना प्रभारी सस्पेंड

पटना, अजीत बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना प्रभारी निधि कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। निधि कुमारी ने चोरी का आरोप लगाकर एक युवक सूरज कुमार को दो दिनों तक अपने आवास पर बंधक बनाकर रखा और उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं बेटे कि रिहाई के लिए पहुंचे माता-पिता की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।मामला संज्ञान में आने के बाद बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ने इसकी जांच की। थानेदार द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सही पाया। इसके बाद पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को थाना प्रभारी को निलंबित करने की अनुशंसा की।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अपराजित लोहान ने बताया कि सीता कुमारी, पति- विपिन महतो ने उनके कार्यालय में आवेदन दिया गया था। जिसमें कहा था कि हाथीदह थाना प्रभारी निधि कुमारी ने उनके बेटे सूरज कुमार पर 27 हजार रुपए की चोरी का आरोप लगायाहै। जबरन अपने आवास पर बंद करके उसकी पिटाई की है।आवेदन के आधार पर थाना में लगे सीसीटीवी कैमरों और कई साक्ष्यों का अवलोकन किया। जिसमें पाया गया कि निधि कुमारी ने सूरज की जमकर पिटाई की है। यही नहीं जब सीता कुमारी और विपिन कुमार ने न्याय की गुहार लगाई तो उसे भी मारा।

Advertisements
Ad 1

वरीय आरक्षी अधीक्षक सह डीआईजी ने निधि कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

error: