बिहार

गुरविन्दर सिंह कंग को तख्त पटना कमेटी द्वारा किया गया सम्मानित

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी: बिहार सरकार के योजना कमिषन के उप चेयरमैन गुरविन्दर सिंह कंग एवं उनकी धर्म पत्नी आदेष कौर कंग को तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, जगजोत सिंह सोही, इन्द्रजीत सिंह, हरबंस सिंह, राजा सिंह गुरविन्दर सिंह द्वारा उन्हें सम्मानिन्त करते हुए सिरोपा, षाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर, भूरी वाले संप्रदाय, कार सेवा वाले बाबा हरबंस सिंह जी दिल्ली वाले, गुरनानक निष्काम सेवक जत्थे के मुखी इन्द्रजीत सिंह, सिख गुरुद्वारा कमेटी बिहार के मुखी सूरज सिंह नलवा द्वारा भी जी एस कंग को सम्मानिन्त किया गया. जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा गुरविन्दर सिंह कंग के द्वारा जो सेवाएं पंथ एवं कौम की गई जिसमें गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाष पर्व पर की गई सेवाएं बहुत अहम हैं उसके लिए उन्हें हमेषा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा आज अगर सिख की बिहार में षान है, बिहार के हर नागरिग खासकर पटना वासियों द्वारा सिखों का सम्मान किया जाता है तो उसमें सः गुरविन्दर सिंह कंग का अहम रोल है जिसकी बदौलत हमें यह मान सम्मान मिल रहा है। सरकार के पास सिखों की आवाज पहुंचाकर पंथ और कौम के अनेक कार्य सरकार से करवाने का कार्य उनके द्वारा किया गया। सः हित ने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूूं कि अगर 350वें प्रकाष पर्व मौके पर सः गुरविन्दर सिंह कंग ना होते तो उस षानषौकत के साथ पर्व मनाया जाना संभव ही नहीं था, सः कंग ने स्वयं पूरा ध्यान देकर सभी कार्यों को पूरा करवाया। उन्होंने कहा तख्त कमेटी द्वारा जनवरी में गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाष पर्व मनाना है पर सः कंग के बगैर सभी कार्य कैसे मुकम्मल किये जायेंगे इस बात से वह चिन्तित हैं.

Advertisements
Ad 1

सः गुरविन्दर सिंह कंग ने कहा वह स्वयं को सौभाग्यषाली समझते हैं जो उन्हें तख्त कमेटी के द्वारा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कमेटी का आभार प्रकट करते हुए विष्वास दिलाया कि भले वह पद पर नहीं होंगे पर जो भी मदद प्रकाष पर्व मनाने के लिए कमेटी को चाहिए होगी वह उसमें पूरा योगदान देंगे और सरकार से भी हर संभव मदद कमेटी को लेकर देंगे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: