बिहार

गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन और उनके आदर्श हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज सिखों के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। इस मौके पर वे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सबकी खुशहाली के लिए अरदास की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन और उनके आदर्श हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक गुरु थे। वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया तथा उन्हें गुरु में सुशोभित किया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने उनकी देशभक्ति की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने मुगलों तथा उनके सहयोगियों के साथ 14 युद्ध लड़े। धर्म के लिए उन्होंने परिवार के कई सदस्यों का बलिदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी भाजपा अध्यक्ष ने बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा,श्री हरिमंदिर जी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह एवं अन्य प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: