बिहार

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवाजी चौक के पास महाशिवरात्रि के दिन उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर बैठे दो युवकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिंटू कुमार (28 वर्ष) और बिट्टू कुमार (28 वर्ष) अपने वाहन से इलाके में आए थे और सड़क किनारे रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के दोनों युवकों पर गोली चला दी. गोलियां लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को घटनास्थल से गोली का कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है

Advertisements
Ad 1

जिससे जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related posts

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

खुले नाले ने ली मासूम की जान, नगर परिषद की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

error: