बिहार

ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन, बच्चों ने कि जमकर मस्ती

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बारिश की रिमझिम बूँदों में ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में सावन की हरियाली एवं तपती गर्मी से निजात दिलाती ठंडी-ठंडी फुहारों ने इस सेलिब्रेशन का मजा और भी चार गुणा कर दिया। नन्हें-मुन्हें बच्चों का फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें वे भिन्न-भिन्न प्रकार के हरी सब्जियों, फलों, वृक्षों, जानवरों इत्यादि के वेश-भूषा में दिखें। विद्यालय का सम्पूर्ण प्रागंण मानो सावन की हरियाली में डूबा हुआ था। इस कार्यक्रम में मितांश सिंह, शान्वी, गौरव, श्रेयशी, प्रज्ञांश, युवराज, गुरूवंश, अथर्व, पार्थ टंडन, रहमत, हर्षराज, अनन्या रानी, अनन्या राज, उन्नती, आरुषी आदि बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को प्रधानाचार्या ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

Advertisements
Ad 1

विद्यालय के निदेशक श्री रवि भार्गव ने सभी मीडिया वाले, अभिभावक-जन इत्यादि का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होने बताया कि ग्रीन डे के आयोजन का मुख्य उदद्देश्य लोगो को इस बात का ज्ञान कराना है कि वे वृक्षों को लगाने के लाभ जाने, वृक्षारोपण से हमे शुद्ध वातावरण मिलता है। लोगो को प्राकृतिक सौंदर्य व हरियाली बनाए रखने की सलाह दी। उन्होने बताया जंगलो की अंधाधुन्ध कटाई के कारण बनस्पतियों तथा मनुष्यों के बिगड़ते अनुपात से मौसम चक्र प्रभावित हुआ है। ग्लोबल वार्मिंग पर गहरी चिंता व्यक्त की और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण पर जोर दिया। प्रदूषण एवं वृक्षों की कटाई के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयत्न करने की चेष्टा व्यक्त की, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। कार्यक्रम में आनंद सक्सेना, रश्मि, पम्मी, शिल्पी, श्रद्धा, श्रेया तथा अन्य शिक्षिकाओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

error: