बिहार

शेखपुरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य समारोह, मंत्री ने झंडा फहराया

शेखपुरा,  सोनू कुमार : 77 वें गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर समाहरणालय परेड ग्राउंड में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री-सह-शेखपुरा जिला के माननीय प्रभारी मंत्री मो० जमा खाँ द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस अवसर माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री शेखपुरा, श्री रणधीर कुमार सोनी, माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा, अध्यक्षा जिला परिषद् शेखपुरा, जिला पदाधिकारी शेखपुरा, पुलिस अधीक्षक शेखपुरा संयुक्त रूप से गुब्बारा छोड़कर गणतंत्र दिवस के उल्लास एवं देश आसमान से बुलंदियाँ प्राप्त हो का प्रकटिकरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा मनमोहक एवं शिक्षाप्रद झांकियां प्रस्तुत की गई।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी को प्रथम, शिक्षा को द्वितीय एवं जीविका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 8 प्लाटून द्वारा शानदार प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।माननीय प्रभारी मंत्री शेखपुरा ने अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों/कर्मियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं एवं परेड ग्राउंड में उपस्थित जिले की आम जनता को स्वागत कर 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। उन्होंने बिहार सरकार की चल रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।पथ निर्माण के अंतर्गत जाकराज स्थान से हुसैनाबाद बाईपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूती का कार्य तथा टूटियां पहाड़ से कुसुंभा भाया मातोखर दह पथ तक नई बाईपास पथ का निर्माण किया जा रहा है।जीविका समूह के अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला योजना के तहत 90180 जीविका दीदियों को प्राथमिक निवेश निधि का हस्तांतरण किया गया जो कृषि पशुपालन, व्यवसाय इत्यादि के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक, एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के पठन-पाठन को रूचिकर बनाने के उद्देश्य से जिले में 20 रोबोटिक्स एवं एस्ट्रोनोमी लैब स्थापित किये गये हैं। 5 प्रखंडों में कक्षा 6 से 8 तक बालिकाओं हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न 12 तरह के गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 95 प्रतिशत 0–5 वर्ष के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित किया गया। साथ ही शेखपुरा जिला के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा जिला वासियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन हेतु सदर अस्पताल, शेखपुरा, रेफरल अस्पताल बरबीघा एवं 06 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को NQAS से प्रमाणित किया गया।

Advertisements
Ad 1

पर्यटन में मटोखर दह एवं विष्णुधाम मंदिर सासम को पर्यटनिक दृष्टिकोण से विकास करने हेतु अवसंरचनात्मक विकास कार्य प्रगति पर निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शेखपुरा जिला पर्यटनिक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा।जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में अबतक 13 लाख 75 हजार 60 मानव दिवस का सृजन किया गया है, जो लक्ष्य का 96.07 प्रतिशत है। ग्राम पंचायतों में खेल कूद की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कुल 45 में से 43 मैदान का निर्माण किया जा चुका है।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्त वर्ष 2024–25 से 2025–26 तक प्राप्त कुल 9780 लक्ष्य के विरुद्ध 9680 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान किया गया है।

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत शेखपुरा जिला में सार्वजनिक 290 तालाब, 67 आहर एवं 502 पईन का जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 397 कुओं का जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुओं/चापाकलों के किनारे 2146 सोख्ता, 51 चेक डैम का निर्माण किया गया तथा 79 सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा प्लांट का अधिष्ठापन किया गया है।राजस्व अभियान बसरा-2 के तहत जिले के कुल 375 सुयोग्य श्रेणी के पात्र विहीन परिवारों को भू-बंदोबस्ती/पट्टा दी गई है।ऑनलाइन दाखिल-खारिज के तहत अबतक 1,09,610, परिमार्जन प्लस के तहत 14,247 आवेदन का निष्पादन किया गया है। जिला अंतर्गत कुल 2,84,926 रैयतों का आधार सीडिंग किया गया है, जो लक्ष्य का 91.03 प्रतिशत है।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के भवन निर्माण हेतु 03 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दिया गया है।परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम मंच का संचालन सरोज पासवान, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी सहित जिले एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारीगण द्वारा जिले के विभिन्नपंचायत सरकार भवनों एवं महादलित टोलों में भी झंडोतोलन का कार्य सम्पन्न कराया गया।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: