फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक थानां अंतर्गत कंडाप तारणपुर पंचायत के विजयी मुखिया राजु कुमार और हारे प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ फौजी के बीच दर्जनो राउंड गोलीबारी से पूरा गोपालपुर गांव थर्रा उठा। वही दोनो तरफ से एक दूसरे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने , एक दूसरे के घरों पर गोलीबारी करने के आरोप लगाते हुए गौरीचक थानां में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात पुलिस ने स्वीकारी है। पुलिस का कहना है की चुनावी रंजिश में गोलीबारी और मारपीट की घटना की छानबीन की जा रही हैं । इधर दोनो ही पक्ष के लोगो समेत ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष गौरीचक लालमणि दुबे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के बाद थानाध्यक्ष सुरक्षा बांध पर से ही लौटकर चले गए। यहां गांव में तनावपूर्ण हालात को केवल एक चौकीदार के हवाले छोड़ दिया गया।वही गांव की दीवारों में गोलियों के निशान और गलियों में बिखरे खोखा गोलीबारी की भयावहता बताने के लिए काफी था.
बताया जाता है कि कंडाप तारनपुर पंचायत से राजू कुमार मुखिया निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजीव कुमार उर्द फौजी दूसरे नंबर पर रहे थे । गुरुवार को दोनों पक्ष में चुनावी रंजिश चरम पर पहुंच गया। इस बीच दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाने लगे और देखते ही देखते दोनों ओर से कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। लगातार गोलीबारी से गांव और आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का आलम हो गया । ग्रामीणों का कहना है कि गोलीबारी की बाबत गौरीचक थाना को कई बार कॉल किया गया लेकिन पुलिस गांव में नहीं पहुंची । घंटों बाद केवल चौकीदार नजर आया । वही थाना अध्यक्ष सुरक्षा बांध पर से लौटकर वापस मीटिंग का हवाला बता कर चले गए। इधर राजू कुमार मुखिया ने बताया कि चुनाव हारने के बाद संजीव उर्फ फौजी बौखलाए हुए है और हमारे समर्थको के साथ मारपीट व गाली गलौज कर रहा हैं ।
इसी क्रम में लवजीत को मारपीट किया । जब हम वहाँ पहुंचे थे उनके उपर फायरिंग कर दिया गया। मुखिया पक्ष से लवजीत कुमार ने बताया कि रात में भी गाली गलौज किया। सूबह में मुखिया प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ फौजी के साथ सुधीर सिंह पिता लाल बहादुर सिंह, प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू पिता सुधीर सिंह , चितरंजन कुमार पिता मिथिलेश सिंह ,मुन्ना कुमार पिता मिथिलेश सिंह मारपीट करने वालो में शामिल थे. वही संजीव कुमार उर्फ फौजी की पत्नी प्रीति देवी के साथ मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने बताया कि राजू मुखिया जितने के बाद आतंक मचा रहा है। बेवजह मारपीट गाली गलौज और गोलीबारी कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
फौजी की पत्नी और परिजनों के साथ गाँव के कई लोगो ने बताया कि गोलीबारी करने वालो में राजू कुमार मुखिया, भाई पिंकू कुमार , रौशन कुमार सभी के पिता स्व बल्लम सिंह, नवल सिंह पिता बालेश्वर सिंह, लवजीत सिंह पिता अनुज सिंह, आशीष कुमार, विनित कुमार, टिंकू कुमार, आयुष, बालेश्वर, मनोज, अंकित, अमित और सन्तोष शामिल थे. थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि गोलीबारी और मारपीट का मामला।सामने आया है। पुलिस के पास दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने पहुंचे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
