बिहार

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया जाना लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के चीर-प्रतीक्षित मांग का नतीजा है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि लगातार पार्टी की ओर से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की जाती रही है ,आज उस चीर प्रतीक्षित मांग को केन्द्र सरकार ने माना है ,और उनके जन्मशताब्दी वर्ष में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने की बात कही है यह बेहतर कदम है।

Advertisements
Ad 1

इससे शोषितों, वंचितों , पिछड़ों ,अति पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने की लड़ाई जो लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी हमेशा लड़ते रहे हैं इससे बल मिलेगा और साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सोच को हर लोगों तक पहुंचाने में राष्ट्रीय जनता दल सफल रहेगा।

Related posts

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक

टैक्स कलेक्शन में उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

डीएम ने पीएचईडी कार्यों की समीक्षा की, जलापूर्ति में लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

error: