बिहार

घूरना एसएसबी एवं पुलिस ने 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना एसएसबी एवं पुलिस ने 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद भुट्टो एवं ललन झा ने नेपाल से चोरी-छिपे अंग्रेजी शराब का कारोबार कई दिनों से कर रहा था। जिसकी सूचना एसएसबी एवं घूरना पुलिस को मिल रही थी।

Advertisements
Ad 1

आज गुरुवार की सुबह करीब 08:00बजे फिर सूचना मिली कि उक्त तस्कर नेपाल से शराब लेकर बाइक से पथराहा होते हुए भवानीपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसबी व पुलिस ने भवानीपुर के समीप जाकर शराब के साथ उक्त दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । घूरना पुलिस ने दोनों व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: