बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 17.685 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, एक बाइक जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरुवार के सुबह छापेमारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के भवानीपुर सुरसर नदी के समीप वार्ड- संख्या-06 से 17.685 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर बाइक भी जप्त कर लिया है। जप्त बाइक पर चोरी का आशंका जताया जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

वहीं तस्कर घने मक्के का खेत होने का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जप्त शराब नेपाल निर्मित अंग्रेजी मैकडॉनल्ड 180 एम एल 17 बोतल एवं 375 एम एल 39 बोतल जबकि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बी-आर-11ई- 9433 है। इस बाबत थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने कहा जप्त शराब और बाइक पर केस दर्ज कर तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में फुलकाहा थाना के पीएसआई (प्रशिक्षु थानाध्यक्ष) अमन कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: