बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने होम डिलीवरी के लिए ले जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने शनिवार को थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुर फुलकाहा मार्ग में लक्ष्मीपुर चौक से पहले होम डिलीवरी के लिए ले जा रहे विभिन्न ब्रांड के 06.660 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को धरदबोचा। धंधे में प्रयुक्त अपाचे बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या-बी आर 50-03586 को भी जप्त कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिले के छातापुर थाना अंतर्गत ग्राम लालगंज वार्ड संख्या-14 निवासी परमानंद सरदार उम्र 47 वर्ष पिता स्वर्गीय पलट सरदार बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी फुलकाहा थाना में कांड संख्या-88/23 दिनांक- 21/07/2023 दर्ज है। जिसपर धारा (30)(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं में आरोपी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी पर कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: