अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार के रात छापेमारी कर पूर्व कांड के दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 के दर्ज कांड आर्म्स एक्ट के आरोपी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव वार्ड दो निवासी अमित कुमार यादव पिता श्यामानंद यादव एवं नवाबगंज वार्ड 09 निवासी ललन कुमार पासवान पिता किशोरी पासवान को दर्ज कांड रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
