बिहार

पटना से चार नाबालिग सहेलियां रहस्यमय ढंग से लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

पटना, अजित। पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र से चार नाबालिग सहेलियों के अचानक लापता हो जाने से सनसनी फैल गई है. शनिवार दोपहर परसा चमार टोली मोहल्ले से चारों बच्चियां घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. अगली सुबह यानी रविवार को परिजनों ने पंचरुखिया थाने में चारों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है.लापता बच्चियों की पहचान परसा के रामचंद्र नगर निवासी परविंद रविदास की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, उसकी सहेली पन्नी कुमारी (14), निशा कुमारी (15), और सरस्वती कुमारी (12) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, काजल कुमारी शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे कपड़े की सिलाई कराने के लिए सोतीचक जाने की बात कहकर घर से निकली थी. साथ में उसकी तीनों सहेलियां भी थीं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डायल 100 की सहायता से बच्चियों की तलाश की जा रही है. दीदारगंज चेक पोस्ट, महादेव स्थान, टोल टैक्स, बस स्टैंड और बायपास समेत तमाम संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि चारों बच्चियां एक ऑटो पर सवार होकर निकली थीं. अब पुलिस उस ऑटो चालक की भी तलाश कर रही है, जो इस मामले की कड़ी हो सकता है. बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन बेसब्री से उनकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: