बिहार

पूर्व विधायक अरुण मांझी लखनपार गाँव में आयोजित यज्ञ में हुए शामिल, जदयु संग बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

पुनपुन (अजीत ) : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक अरुण मांझी पुनपुन प्रखंड के लखनपार गांव में आयोजित विशाल यज्ञ में शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख जदयू और बीजेपी नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा, “धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारे संस्कार और परंपरा को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।” उन्होंने आयोजन समिति को सफल यज्ञ के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई.

Advertisements
Ad 1

यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान की सराहना की और इसे गांव की उन्नति और शांति का प्रतीक बताया।इस अवसर पर सौरव, समरेश, सुमन , अमित , नगर अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ भूताली और उपाध्यक्ष भोला भी साथ मे भाग लिए.यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा.

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: