Uncategorizedबिहार

पटना साहिब गुरुद्वारा में लगातार दूसरे दिन भी सिख सेवादारों का धरना जारी

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): लगातार दूसरे दिन भी सिख सेवादारों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर हरिमंदिर परिसर में अनिश्चित कालीन धरना दिया है। जहां गुरुद्वारा के सभी सेवादारों में ख़ासा आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।

ज्ञात हो की बीते गुरुवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा के सेवादार मांग के स्लोगन भरी तख्तियां हाथो में लिए वेतन बढ़ाने,महगाई भत्ता समेत कई मांग किये थे।

वहीं हरिमंदिर के सिख सेवादारों का कहना था की प्रबंधक कमिटी से कई बार अपनी मांगो को रखा है पर प्रबंधक कमिटी के सदस्य सेवादारों की मांग पर ध्यान नहीं दिया है। इस कारण तख्त श्री हरिमंदिर के सेवादारों को मजबूरन अनिश्चित कालीन धरना पर बैठना पड़ा है।

वहीं सुपारटेंडेड दलजीत सिंह मैनेजर पटेल को हटाने की मांग किया। सेवादारों की मांग को जब तक प्रबंधक कमिटी पूरा नही करेंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इसी को लेकर आज लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी हैं और आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: