बिहार

प्रेस क्लब का पहला वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया

नालंदा(राकेश): नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित खादी भंडार में मंगलवार को नालंदा प्रेस क्लब का पहला वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि आज ही के दिन पिछले वर्ष नालंदा प्रेस क्लब की नींव रखी गई थी। जिसको लेकर आज एक साल पूरा होने पर केक काटकर क्लब के सदस्यों ने खुशियां बांटी। इस वर्षगांठ के दौरान नालन्दा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए संयम रखना पड़ता है। और जिस तरह से नालंदा प्रेस क्लब जिले में पहली बार प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया है।

Advertisements
Ad 1

उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने भी कहां की नालंदा प्रेस क्लब धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर पहुंचेगा जहां किसी ने सोचा नहीं था। जबकि सचिव सूरज कुमार ने कहा कि नालंदा प्रेस क्लब धीरे-धीरे अपनी विकास की ओर बढ़ रही है और विकास कार में हमेशा निष्पक्षता बरतना पड़ता है और लगन के साथ किसी भी काम को पूरा किया जा सकता है। उपसचिव आरजू बक्श ने कहा कि हमें काफी खुशी मिली कि आज जिस तरह से नालन्दा प्रेस क्लब की पहली वर्षगांठ खुशी खुशी मनाई गई है यह काफी काबिलेतारीफ है। इस मौके पर संरक्षक राजीव लोचन, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी रजनीश किरण, आनंद उर्फ डायमंड, राकेश कुमार उर्फ जॉनी, राजगीर अनुमंडलीय सचिव संजीव कुमार बिट्टू, ललन कुमार, अन्नू कुमार, विश्वजीत कुमार बंटी ,बॉबी कुमार, मुकुलनाथ सिन्हा , हिलसा अनुमंडलीय अध्यक्ष मनीष कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: