बिहार

प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पत्थराव

जमुई, मो० अंजुम आलम। सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव में प्रतिमा विसर्जन को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनो तरफ से जमकर पत्थराव होने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पूलिस टीम द्वारा झगड़ा को शांत कराया गया। हालांकि दोनो तरफ से पत्थराव होने का वीडियो भी सामने आया है, जो जमुई में इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी हुई है। हाथ में लाठी-डांडा लेकर एक दूसरे पर पत्थराव कर रहे हैं। पुलिस भी लोगों को समझाने में जुटी हुई है। वहीं इस मारपीट में घायल हुए सभी लोगों का इलाज कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से परमेश्वर यादव , शांति देवी, राजेश कुमार, आजाद कुमार, अभिषेक कुमार शामिल हैं जबकि दूसरे पक्ष से भी तीन-चार लोग घायल हुए हैं।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोग मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन को लेकर तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से प्रतिमा विसर्जन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रविवार को विकराल रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी- डंडे एवं रोड़ेबाजी शुरू हो गई।जिसमें दोनो तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि मामला ज्यादा बिगड़ता इससे पहले पुलिस मौका- ए- वारदात पर पहुंचकर बिगड़ते हालात पर काबू पाया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुद्धिजीवियों के द्वारा दोनो पक्षों के बीच शांति समिति का बैठक कर मामले को सुलह करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: