बिहार

संपतचक के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में लगी भीषण आग

पटना(अजीत यादव): पटना के संपतचक के बेरिया में स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मैं बृहस्पतिवार की देर रात्रि के वक्त अचानक आग लग गई. देखते-देखते हवा के झोंकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया . स्कूल परिसर में लगी आग के बाद आसपास के ग्रामीण वहां दौड़ पड़े. गांव वाले अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग की लपटों के आगे बेबस बने रहे. इस अग्निकांड के सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मालिक एवं जदयू नेता अजय सिंह एवं गोपालपुर थाना पुलिस को दिया . कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दिया. इस भीषण अग्निकांड को बुझाने के लिए पहले छोटा दमकल लाया गया लेकिन भीषण आग को बुझाने में वह दमकल नाकाफि साबित हुआ,इसके बाद बड़े दमकल बुलाए गए. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मालिक एवं जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने बताया कि स्कूल कैंपस के बाहर स्मैक पीने वाले नशेसियो ने आग लगा दिया जिससे घास फूस और झाड़ियों से आग फैलता हुआ उनके विद्यालय कैंपस में पहुंच गया. हवा के झोंके के चलते आग पूरे स्कूल कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि विद्यालय की बिल्डिंग में भी आग लगने लगा था जिसे बुझा दिया गया. हालांकि इस अग्निकांड में उनके कैंपस में लगे सैंकड़ों किसिम किसिम के पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए. जाद नेता अजय सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद उनके परिजनों आसपास के ग्रामीण वहां दौड़े जिससे आग को स्कूल की बिल्डिंग में लगने से बचाया जा सका।

Advertisements
Ad 1

गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.कई दमकलों कि मदद से आग पर काबू पाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्निकांड में घास फूस जला है विशेष कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: