बिहार

बेख़ौफ़ अपराधियों ने जिमराही सीमा पर युवक को मारी गोली, पूर्णिया रेफर

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे सोनापुर पंचायत के जिमराही गांव निवासी को गुरुवार की देर रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायल अवस्था में इलाज हेतु फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां मौके पर उपस्थित चिकित्सक मनोज कुमार एवं अन्य चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिमराही वार्ड दो निवासी 26 बर्षीय रंजीत कुमार पासवान पिता गंगा पासवान के साथ घटित हुई है।

घटना के संबंध में आज शुक्रवार को घायल युवक के छोटे भाई अमरजीत पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की रात करीब 8:15 बजे जिमराही वार्ड संख्या 3 मिलन चौक के समीप पान दुकान के पास हुआ है। अपने बयान में अमरजीत ने बताया कि जिमराही वार्ड 2 निवासी पिंटू पासवान नामक व्यक्ति ने रंजीत पासवान को गोली मारा है। उन्होंने कहा रात में ही बथनाहा ओपी पुलिस आकर घटना की जानकारी लेकर चले गए थे। उन्होंने एक और खुलासा किया है कि रंजीत पासवान का इलाज पूर्णिया के मैक्स सेवन अस्पताल में चल रहा है और अभी आईसीयू में भर्ती है।

Advertisements
Ad 1

कहा, गोली सीने के दाहिने भाग में लगी थी और बाएं भाग में जाकर अटक गया था, जो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाला है। पुलिस में आवेदन देने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। रंजीत के घर आने के बाद आवेदन दिया जाएगा। घटना के संबंध में ओपीअध्यक्ष बथनाहा नंदकिशोर नंदन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्षों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के उपरांत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ने कहा घटना नेपाल या भारतीय क्षेत्र में घटी है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं क्षेत्र के लोग नाम नहीं छापने के शर्त पर दबी जुबान बताते हैं कि यह घटना तस्करी से जुड़ा हुआ हो सकता है।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: