पटना, न्यूज क्राइम 24। बिहार के वैशाली से बड़ी खबर है जहां सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार सूरज चौक के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने वाहन जांच करने के दौरान पुलिस गश्ती टीम में शामिल एक पुलिस जवान को सीने में चार गोली मारकर हत्या कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक़ सिपाही अमिताभ बच्चन सीने में चार गोलियां लगी है जो सराय थाना में पोस्टेड थे वह मुंगेर निवासी थे। बताया जाता है कि सूरज चौक यूको बैंक के पास पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार चार लोगो को जांच करने लगा उसी दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया वही एक अपराधी मौके से भागने लगा पुलिस ने जब पीछा करते हुए पकड़ना चाहा उसी दौरान एक अपराधी ने सिपाही अमिताभ बच्चन को सीने में चार गोली मार दिया उसके बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगो ने एक अन्य भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने खून से लथपथ घायल सिपाही अमिताभ बच्चन को ईलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले गया जहां से प्राथमिक उपचार किया गया,उसके बाद घायल सिपाही को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस गश्ती में थी बाइक सवार को देखकर जांच करने लगा उसी दौरान एक अपराधी को पुलिस पकड़ लिया जबकि एक अपराधी भागने लगा सिपाही अमिताभ बच्चन ने पीछा करना शुरू किया उसी दौरान अपराधी ने सिपाही को सीने में गोली मारकर हाई स्कूल रोड में भागने लगा उसी दौरान भाग रहे अपराधी को पकड़ने के लिए करीब 100 लोगों ने पीछा किया अपराधी ने दोनो हाथ से पिस्टल तान दिया उसके बाद अपराधी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए हाजीपुर नगर थाना ले जा रही थी उसी दौरान दोनो अपराधियों को पुलिस ने इनकाउंटर कर ढ़ेर कर दिया।
इस मामले में हाजीपुर सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र के सूरज चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने एक पुलिस के जवान को गोली मारकर हत्या कर दी थी पुलिस ने दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर हाजीपुर नगर थाना ले जा रही थी उसी दौरान घोसवर NH 22 के पास पुलिस गाड़ी से दोनो अपराधी पुलिस को धक्का देकर भागने लगे उसी पुलिस कार्रवाई में दोनो को मार गिराया गया है।वही वैशाली पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस घोसवर के पास दोनो अपराधियों की इनकाउंटर स्थल के पास आसपास के काफी संख्या में लोगो की भीड़ लगी रही वही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।
