बिहार

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के विशेषज्ञों ने किसानों को दिया तकनीकी मार्गदर्शन

फुलवारीशरीफ, अजित। मोकामा स्थित टी.डी.एम. डेयरी फार्म में एक दिवसीय वैज्ञानिक-किसान संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से आए विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीकी जानकारी दी. इस कार्यक्रम का आयोजन फार्म के मालिक कुमार संभव द्वारा किया गया, जो डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023, पटना की दुग्ध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता रह चुके हैं।

इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. निर्मल सिंह दहिया ने सतत डेयरी व्यवसाय के लिए वैज्ञानिक प्रजनन, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और समुचित प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं उपनिदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. वाई.एस. जादौन ने किसानों को विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रसार सेवाओं से अवगत कराया।

Advertisements
Ad 1

सह-प्राध्यापक पशु पोषण डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने संतुलित आहार एवं उचित पोषण प्रबंधन को डेयरी विकास की कुंजी बताया. सह-प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान डॉ. मृत्युंजय कुमार ने दुग्धारु पशुओं में सामान्य रोगों की रोकथाम, कृमिनाशन और समय पर टीकाकरण की अहमियत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से आए 60 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया. किसानों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान पाया।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: