बिहार

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

जहानाबाद, अजित। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जहानाबाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा. पुलिस और सिविल प्रशासन के बीच खेले गए इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में खेल भावना और आपसी समन्वय की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन जहानाबाद की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चौके-छक्कों की बरसात करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल प्रशासन की टीम ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम लय नहीं पकड़ सकी और 112 रन पर सिमट गई. इस तरह पुलिस लाइन की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान अपराजिता लोहान, पुलिस अधीक्षक जहानाबाद, स्वयं मैदान में उपस्थित रहीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और चेतना यात्रा जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इन आयोजनों का उद्देश्य पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखना और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करना है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य के दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन की टीम को कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना पड़ता है. ऐसे खेल आयोजन आपसी विश्वास, समन्वय और पारस्परिक सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं. मैदान में विकसित टीम भावना कार्यस्थल पर भी सकारात्मक ऊर्जा के रूप में दिखाई देती है, जिससे जनसेवा और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है.

उन्होंने आम जनता को संदेश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम हर समय जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और मित्रवत संबंध स्थापित करना भी है. पुलिस पब्लिक फ्रेंडली पहल के तहत हम चाहते हैं कि आम लोग पुलिस को अपना साथी और सहयोगी समझें और किसी भी समस्या में निःसंकोच आगे आएं। यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय, सौहार्द और जनविश्वास को मजबूत करने का सशक्त अभियान साबित हुआ. मैदान में गूंजती तालियों, खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की भागीदारी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Related posts

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

error: