बिहार

हर पदाधिकारी पर तय हो जवाबदेही, देर करने पर मिले दंड : पीएमओ ने किया समर्थन

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के संपतचक स्थित बैरिया प्रेम लोक मिशन स्कूल से एक सशक्त संदेश देशभर में गूंज उठा है. स्कूल के निदेशक एवं भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् गुरुदेव प्रेम ने कहा है कि शासन और न्याय व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने का समय आ गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्य न्यायाधीश हों, प्रधानमंत्री हों या चुनाव आयोग – सभी को निश्चित समय सीमा के भीतर हर आवेदन का निष्पादन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

गुरुदेव प्रेम ने यह भी कहा कि यदि किसी पद पर बैठा व्यक्ति अपने कार्य में जानबूझकर देरी करे, तो उसे कठोर दंड दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस सुझाव पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने धन्यवाद ज्ञापित किया है, जो संकेत देता है कि यह व्यवस्था जल्द ही लागू हो सकती है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आगे कहा कि “दुनिया को स्मार्ट नहीं, बल्कि चरित्रवान शिक्षक, ईमानदार राजनेता, आज्ञाकारी पुत्र और शिष्य, तथा सच्ची निष्ठा वाली विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की आवश्यकता है.” गुरुदेव प्रेम ने इस विचार को भारत के नैतिक पुनर्जागरण का मार्ग बताया और कहा कि जब तक चरित्र और अनुशासन व्यवस्था का आधार नहीं बनेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: