बिहार

महिलाओं के उत्साह ने तोड़ दिया मतदान का रिकॉर्ड, फुलवारी में 62.14 प्रतिशत मतदान

पटना, अजीत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण का असर इस बार फुलवारी शरीफ विधानसभा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला. महिलाओं के उत्साह ने पिछले चुनावों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मतदान प्रतिशत को 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया. इस बार यहां कुल 62.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. सुबह से लेकर शाम तक हर बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं. अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया।

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ विधानसभा के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में महिला मतदाताओं की सक्रियता साफ नजर आई. कई बूथों पर सुबह से ही महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान करती दिखीं. कुछ घरों में तो महिलाओं ने पुरुषों को देर तक सोने दिया और खुद पहले मतदान करके लौटीं. ममता कुमारी और इमरान गनी की पत्नी जैसी कई महिलाओं ने बताया कि आज घरेलू जिम्मेदारी से पहले मतदान को प्राथमिकता दी. ग्रामीण इलाकों में भी दस बजे के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं वोट देने पहुंचीं और देर दोपहर तक मतदान जारी रहा।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: