क्राइमबिहार

किराना स्टोर में बेच रहा था अंग्रेजी शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना में एक तरफ पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां दौड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर शराब के धंधे बाहर मद्रा के शौकीनों को डिलीवरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राम कृष्णा नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुभाष नगर से छापामारी कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद किया है । पुलिस के मुताबिक एक किराना दुकान में अंग्रेजी शराब बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां ग्राहक बनकर गई। किराना दुकान के मालिक अजय साह पुलिस के जाल में फस गया । मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया । अजय साव के किराना दुकान से 21 बोतल अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष जहांगीर आलम के मुताबिक गिरफ्तार शराब धंधेबाज सुभाष नगर में किराए के मकान में किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब का कारोबार चला रहा था। गिरफ्तार अजय साव नालन्दा के चंडी का रहने वाला है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: