बिहार

स्कूल में स्व० प्रेमलता भार्गव की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में स्थापना दिवस मनाया गया। टेन्डर हर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने अपने संस्थापिका स्वर्गीय प्रेमलता भार्गव की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने अश्रुपूर्ण क्षेत्रों से दादी माँ को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आये शिक्षाविद् ने संस्थापिका स्वर्गीय प्रेमलता भार्गव के साथ बिताये गए अविश्वसनीय संस्मरणों का उल्लेख किया। जिसमें उनके पुत्र एवं स्कूल निर्देशक राजीव भार्गव, डॉ ० रवि भार्गव एवं सुपुत्री रश्मि भार्गव, पौपौत्र निधीश भार्गव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनकी कर्मठता एवं सच्चाई के मार्ग पर चलना अभी भी सभी के लिए अनुकरणीय हैं। आज की पीढ़ी के लिए ये अनुकरणीय हैं।

Advertisements
Ad 1

इस उपलक्ष्य में जुली भार्गव ने महिला सशक्तीकरण पर बाद्विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा उनके पून्यतिथि पर टेडर हार्टस इन्टरनेशनल स्कूल के द्वारा खुशी गुप्ता, पंकज गुप्ता, बेबी गुप्ता पिता- संतोष कुमार के बच्चों को स्कूल द्वारा निःशुल्क शिक्षा दिया गया है। इस समारोह को सफल बनाने में स्कूल की प्रधानाचार्या जुली भार्गव , शिवानी भार्गव एवं स्कूल के सभी शिक्षकगण रेवा भार्गव, राधा झा , निकेता , भारती, आकाश, आनंद, पूनम , पम्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन स्कूल के निर्देशक राजीव भार्गव के द्वारा धनयवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: