क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटनासिटी। खाजेकला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खाजेकला घाट के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बुलेटन यादव (उम्र लगभग 70 वर्ष), निवासी टेढ़ीघाट, थाना खाजेकला, जिला पटना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के दौरान लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल किए जाने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

छात्रों व अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई, नियमों के पालन का सख्त आदेश

पटना में शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, पांडुलिपियों के संरक्षण पर जोर

error: