बिहार

छठ पूजा के दौरान डूब रहे युवक को सैनिक बल के जवानों ने बचाई जान

फुलवारीशरीफ, अजित। मंगलवार की सुबह छठ पूजा के दौरान पटना जिले के बरिया स्थित महावीर पोखर में बड़ा हादसा टल गया. यहां पूजा के दौरान एक युवक सौरव कुमार (27 वर्ष) अचानक तालाब में गिर गया और डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था और उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना के समय मौके पर 706 डी (72 बटालियन) की चुनाव ड्यूटी पर तैनात आठ सदस्यीय अर्ध सैनिक बल टीम और पुलिस बल मौजूद थी. स्थिति की जानकारी मिलते ही जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. एक जवान ने बिना देरी किए युवक को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना शुरू किया. लगातार प्रयासों के बाद युवक की नाड़ी वापस आई और उसे आंशिक रूप से होश आ गया।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बैरिया भेजा गया. पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से युवक की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने अर्ध सैनिक बल और पुलिस की त्वरित तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि जवान समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. प्रशासन ने घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है ताक ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: