बिहार

झमटिया घाट पर हंगामा करते नशे में चूर युवक गिरफ्तार

बछवाड़ा/बेगूसराय(राकेश यादव): मिथिला प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट के समीप सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिया गया कि रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम, वार्ड 05 निवासी अशोक यादव का पुत्र विजय यादव झमटिया गंगा घाट के समीप शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है। तत्पश्चात दलबल के साथ पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस नें उक्त युवक को गिरफ्तार कर मद्य निषेध अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि इन दिनों उक्त प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर एवं इसके इर्द-गिर्द असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जो यहां आने वाली लड़कियों व महिलाओं को देखकर तरह तरह की फब्तियां कसी जाती है। विरोध करने पर श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट किया जाता है। बताते चलें कि रविवार को झमटिया घाट की कुव्यवस्था को लेकर खबर कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार पर भी असमाजिक तत्वों नें हमला कर दिया था।

Related posts

निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

error: