झारखण्ड

नशे में धुत पिता पर बेटे को जिंदा दफनाने का आरोप

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि उसके पति ने दामोदर नदी पुल के एक पिलर के नीचे बालू खोदकर बच्चे को दबा दिया था.धनबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आंखों में आंसू आ जाएगा. एक महिला ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत उसके पति ने चार साल के बच्चे को जिंदा जमीन में दफन कर दिया. उसे घटना की जानकारी तब मिली जब वह बच्चे को खोजते हुए श्मशान घाट पहुंची. किसी तरह उसने अपने बच्चे को बाहर निकाला. बाद में उसने पुलिस से शिकायत की.

Advertisements
Ad 1

महिला ने शनिवार को पुलिस को बताया कि सुदामडीह थाना क्षेत्र में सुदामडीह पुराना इंक्लाइन के समीप रहनेवाला सोनू साव नशे में धुत था. उसने अपने चार साल के बेटे हिमांशु की पहले पिटाई की, उसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो मोहलबनी श्मशान घाट ले जाकर उसे दफन कर दिया. रानी ने बताया कि कुछ देर पहले सोनू उसके बेटे को साथ ले जा रहा था. शाम होने के बाद भी जब सोनू घर नहीं लौटा तो वह अपने बेटे को खोजने लगी. इस दौरान लोगों ने उसे बताया कि उसका पति बेटे को अपने साथ ले जा रहा था. लोगों से पूछताछ करते हुए वह दामोदर नदी के मोहलबनी श्मशान घाट पहुंच गई. श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने बच्चे की मां को बताया कि एक व्यक्ति बच्चे को पीठ पर ले जा रहा था. बाद में महिला ने बताई हुई जगह जाकर देखा तो बालू के अंदर उसका बेटा दबा था.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: