बिहार

फुलवारी में पाटलीपुत्र मल्टी हॉस्पिटल में डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर का शुभारम्भ

पटना, अजित . फुलवारी शरीफ के एम्स रोड में नोहसा मोड़ के पास स्थित पाटलिपुत्र मल्टी अस्पताल में बुधवार को डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक एवं विधान पार्षद खालीद अनवर के हाथों हुआ. अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल संचालक परवेज आलम और उनके नन्हे मुन्ने बच्चों ने गुलदस्ता देकर किया.

पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि डॉ. लाल पैथ लैब्स भारत की अग्रणी और सबसे प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक श्रृंखला का अधिकृत संग्रहण केंद्र का फुलवारी शरीफ में शुभारंभ हो जाने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत होगी.अस्पताल संचालक परवेज आलम ने बताया कि यहां पर ब्लड एवं यूरिन टेस्ट के होम कलेक्शन की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध है. मौके पर मौजूद मित्रों शुभचिंतको ने अस्पताल संचालक को शुभकामनाएं दी.

Related posts

सूबे के शहरी क्षेत्रों में 598 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी, मात्र 2 रुपये में होगा इलाज

ICMR SHINE 2026 में विज्ञान और अनुसंधान से रूबरू हुए 500 छात्र-छात्राएं

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘क्विज़िकल 2026’ का आयोजन, फरीहा-सुमन-साक्षी की टीम बनी विजेता

error: