बिहार

दिनदहाड़े डॉक्टर साहब का सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी में साफ नजर आया चोर

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के खगौल मुख्य मार्ग पर स्थित शरिया इमारत के सामने, सैफिया कॉम्प्लेक्स में डॉक्टर सज्जाद हैदर के क्लीनिक, साईट केयर सेंटर में दिनदहाड़े उनका सिलेंडर चोरी हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात लड़के को सिलेंडर लेकर भागते हुए देखा जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

डॉक्टर साहब क्लीनिक में नहीं थे और किसी काम से बाहर गए हुए थे. जैसे ही उन्होंने चोरी की सूचना पाई, उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है. फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि लड़का मुख्य मार्ग पर से आया, सिलेंडर उठाया और भाग गया.
पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि चोर को जल्द पकड़कर चोरी का सिलेंडर वापस मिल सके।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: