बिहार

डीएम ने किसान पंजीकरण शिविर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : आज जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से ‘किसान रजिस्ट्री अभियान’ की शुरुआत की गई । अभियान के पहले दिन श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने खुद कमान संभालते हुए विभिन्न प्रखंडों का औचक निरीक्षण किया। विशेष रूप से अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद, बेलछी एवं कसार पंचायत पहुंचकर उन्होंने पंजीकरण कार्य की जमीनी हकीकत जानी और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के साथ साथ अरियरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी महोदय ने पंजीकरण केंद्र पर लॉग-इन प्रक्रिया और डेटा एंट्री की गति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की जाय। शिविर में उपस्थित किसानों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों को जागरूक करते कहा कि यह पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। वसुधा केंद्रों या CSC पर इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना है।

Advertisements
Ad 1

इसका लाभ के संबंध में उन्होंने कहा कि किसान आईडी बनने के बाद खाद, बीज और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे DBT के माध्यम से मिलेगा। जमीन के दस्तावेजों और आधार लिंकिंग की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 02 फरवरी से 06 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान को ‘मिशन मोड’ में संचालित करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया ताकि जिले का कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहे। कुल किसान पंजीकरण 742 किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शत प्रतिशत पंजीकरण को लेकर पदाधिकारियों से अन्य प्रखंडों के बारे लगातार जानकारी प्राप्त की जा रही है और प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है । साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया जा रहा है।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: