शेखपुरा, सोनू कुमार : आज दिनांक 16.01.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’प्रशासन आपके द्वार’’ में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस प्रशासन आपके द्वार में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए।
जिसमें राशनकार्ड में नाम जोड़ने, सड़क दुर्घटना होने पर उसका मुआवजा दिलाने, परिमार्जन प्लस के आवेदनों को निष्पादित कराने, पंचायत में लाईट चोरी करने, विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, खेत का रसीद कटवाने, सरकारी अमीन के द्वारा गलत नापी कराने, राशनकार्ड में नाम जोड़वाने, एक ही जमीन का दुबारा लगाने वसुलने, मुख्यमंत्री आवास का लाभ दिलाने, मेरे जमीन पर ढलाई कर कब्जा करने, वृद्धापेंशन का लाभ रूक जाने पर पुनः उसको चालू करवाने, विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने, मेरे द्वारा शौचालय निर्माण कराया गया जिसका भुगतान करवाने, कराने जमीन दखल कब्जा कराने, नल जल का मोटर बनाने, खराब ट्येबेल मरम्मति कराने, बिजली बिल माफ कराने, मोटेशन कराने, भाई-भाई का बॅटवारा कराने, पेयजल की समस्या, नल जल आपरेटर का मानदेय दिलाने, गाॅव में लाईट लगाने, नाली बनवाने, लेबर भुगतान कराने, दाखिल खारिज करवाने, बिजली बिल में सुधार कराने, नली-गली अबरूद्ध करने, एन एच 82 में जमीन अधिग्रहण होने पर उसका मुआवजा दिलाने, फसल बर्बाद होने पर उसका मुआवजा दिलाने, सरकारी पइन अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने, पइन सफाई कराने, धोखाधड़ी कर जमीन लिखवाने, वृद्धापेंशन रूका हुआ है जिसको पुनः चालू कराने, वेतन भुगतान कराने, नाले की पानी निकास कराने, प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार में प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। इसी क्रम में सुनीति देवी का आॅन द स्पोर्ट आवेदनों को निष्पादित किया गया। प्रायः यह देखा जा रहा है कि बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर आ रहें है जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के निष्पादन की लगातार समीक्षा भी की जा रही है।उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-प्रशासन आपके द्वार के नोडल पदाधिकारी, आदि उपस्थित थें !
