बिहार

मायापुर गांव का जायजा लेने पहुंचे जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम

गया(अरुणजय प्रजापति): जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने फतेहपुर के भटौरा पंचायत के मायापुर गांव का जायजा लेने पहुंचे। इस गांव में सरकार की संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से लिया गया। ग्रमीणों ने जिला पदाधिकारी का काफी बेहतर तरीके से स्वागत किया और काफी प्रकट किया कि अरसों बाद इस गांव में जिला पदाधिकारी का आगमन हुआ है।

मायापुर गांव में कृषि विभाग के 55 एकड़ भूमि में किये जा रहे खेती के बारे में स्थानीय पदाधिकारी से जानकारी लिया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के जमीन में दो अलग-अलग 225 फीट का तालाब तथा 6 हेक्टेयर का एक आहर है, जिससे उक्त जमीन पर सिंचाई का पटवन होता है। इस जमीन पर मुख्यता सीड प्रोडक्शन का कार्य होता है, जो बीज प्रोडक्शन के पश्चात बिहार राज्य बीज निगम को बीज तैयार कर उपलब्ध करवा दिया जाता है। जिला पदाधिकारी ने इस कृषि विभाग के बड़े भूखंड के पगडंडी एवं सड़कों का घूम घूम कर निरीक्षण किया एवं भौगोलिक स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल छाजन योजना से तालाब का और अच्छी तरह से विकास करें ताकि अधिक से अधिक पानी तलाव में संचित रहे।

स्थानीय लोगों से जिला पदाधिकारी ने पेयजल के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि नल जल योजना के तहत पानी मिल रही है परंतु कुछ घरों में पाइप लाइन टूटे होने के कारण पानी नहीं मिल रही है। मायापुर में चापाकल मरम्मत के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पेमार नदी से जुड़े हुए एक नहर आया है उसी नहर में पानी आने से इस क्षेत्र के किसानों की खेती में सिंचाई होती है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने नाला निर्माण करवाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि डरकीचक से मायापुर सड़क का निर्माण करवाया जाए।

निरीक्षण के दौरान एक सरकारी विद्यालय में भूगर्भ जल स्तर में नीचे जाने के कारण स्कूल में शौचालय बंद पाया गया। जिला पदाधिकारी ने पीएचईडी के सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि विद्यालय के साथ-साथ महादलित बस्तियों में पानी की समस्या पर विशेष नजर रखें तथा जहां भी पानी की समस्या मिले तुरंत कम से कम टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध करावे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दरकीचक सलोकादिह तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है परंतु उक्त सड़क में संवेदक द्वारा नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जबकि प्रपोजल में नाली का निर्माण कराया जाना है। जिला पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा संवेदक को साथ लेकर कल आए तथा सड़क निर्माण में किए जा रहे कार्यों को विस्तार से अवगत कराएं।

Advertisements
Ad 1

मेन नाला निर्माण के दौरान गलियों से निकलने वाले छोटी-छोटी नालियां का भी जोड़ने हेतु जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, टेक्निकल असिस्टेंट, वार्ड सदस्य तथा मुखिया को आपस में समन्वय कर सभी कार्य योजना तैयार करने को कहा ताकि एक साथ बड़े नाला एवं छोटे नालियां भी साथ-साथ इस बरसात के पहले बन सके। उन्होंने स्थानीय मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी नालियों का निर्माण हेतु अभी से ही योजना लेने का निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना। एक स्थानीय महिला ने बताया कि शौचालय निर्माण होने के पश्चात प्रखंड कार्यालय द्वारा अब तक राशि का भुगतान नहीं किया है। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि तुरंत मामले की जांच करते हुए पैसा भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

बरसाना वार्ड संख्या 15 में कोई भी चापाकल नहीं होने की बात बताई। उस वार्ड में लगभग सौ से डेढ़ सौ परिवार रह रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि अगले 7 दिनों के अंदर इस महादलित बस्ती में एक नया चापाकल लगवाना सुनिश्चित करें।

रोजगार के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गांव के लगभग 90% लोग दूसरे राज्यों में काम करते हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि बोधगया होटल एसोसिएशन से बात कर इस गांव में ही कैंप लगाया जाएगा तथा वैसे लोग जो बाहर कार्य करने जाते हैं उन्हें अपने घर में ही अपने जिले में ही काम करने हेतु अवसर प्राप्त होगा। इस पर ग्रामीणों ने काफी खुशी व्यक्त किया।

इस गांव में एक समस्या आ रही है कि इस गांव का प्रखंड तथा अंचल दोनों अलग-अलग है। इस पर जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया कि टनकुप्पा तथा फतेहपुर के अंचल अधिकारी से रिपोर्ट की मांग करते हुए राजस्व विभाग को पत्र प्रेषित करें। साथ ही उन्होंने राजस्व पदाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिया कि मायापुर गांव का कंप्यूटराइज डिजिटल नक्शा तैयार करते हुए उपलब्ध कराएं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भटौरा पंचायत के अंतर्गत रेलवे क्रासिंग के समीप एक अंडरपास की आवश्यकता है इस पर जिला पदाधिकारी ने रेलवे के अधिकारी से समन्वय एवं पत्राचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर, कृषि विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: